अब तक 52 कुख्यात अपराधी किए ढेर, अफसरों, और शुभचिंतकों ने दी बधाई
बरेली/मेरठ : यूपी के बरेली रेंज के DIG अजय कुमार साहनी को एक बार फिर President’s Gallantry Medal से सम्मानित किया जाएगा। 2009 बैच के यूपी कैडर के “Encounter Specialist” अफसर मेरठ में बतौर एसएसपी 1 लाख के इनामी गैंगस्टर चांद उर्फ काले को खुले मैदान में ढेर करने के बाद सुर्खियों में आए थे। इस ऑपरेशन को पुलिस जगत में “करो या मरो” जैसी स्थिति माना गया था।
52 कुख्यात अपराधियों का सफाया

DIG अजय कुमार साहनी के नाम अब तक 52 कुख्यात अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर करने का रिकॉर्ड है। संवेदनशील जिलों में तैनाती और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई उनकी पहचान बन चुकी है।
मेरठ में ‘चांद उर्फ काले’ का अंत पांच साल पहले

ट्रांसपोर्ट नगर, मेरठ में लूट के बाद भाग रहे दो बदमाशों का पीछा करते समय बदमाशों ने पुलिस पर कार्बाइन और पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हुए और साहनी की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी। इसके बावजूद उन्होंने मोर्चा संभालते हुए 1 लाख के इनामी गैंगस्टर चांद उर्फ काले को मार गिराया, जिस पर हत्या, लूट और डकैती के 50 मामले दर्ज थे।
नायडू गैंग और D-9 गैंग का भी सफाया
फरवरी 2020 में साहनी के नेतृत्व में दिल्ली के कुख्यात नायडू गैंग के सरगना शिव शक्ति नायडू को भी एनकाउंटर में ढेर किया गया। यह 8 करोड़ की डकैती और दर्जनों अपराधों में वांछित था। इसके अलावा D-9 गैंग के सुजीत सिंह उर्फ बुढ़वा को भी उन्होंने मार गिराया, जिस पर 50,000 का इनाम था। इन कारनामों के लिए साहनी को 2020 और 2021 में भी वीरता पदक मिल चुका है।
