DM के निर्देश पर संयुक्त कार्रवाई, 20 तक ट्रक रोके, बिना परमिट खनन पर कड़ा शिकंजा
बरेली : यूपी के बरेली में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन का सख्त अभियान चलाया गया है। डीएम के निर्देश पर तहसील सदर क्षेत्र में देर रात छापेमारी कर अवैध खनन में लगे वाहनों को पकड़ा गया और कई वाहनों को सीज कर दिया गया।शनिवार देर रात करीब 1 बजे प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। खनन स्थलों पर छापा मारकर अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके पर पकड़ा गया। इसके बाद टीम ने मौके पर ही दस्तावेजों की जांच की, जिसमें कई वाहन बिना अनुमति खनन करते पाए गए।
बिना परमिट खनन पर कार्रवाई, वाहन सीज
जांच के दौरान सामने आया कि कई स्थानों पर बिना अनुमति मिट्टी का खनन किया जा रहा था। इसके बाद अधिकारियों ने खनन सामग्री जब्त की। संबंधित ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया गया। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की
15-20 ट्रकों पर भी कार्रवाई
इससे पहले 26 मार्च की रात भी प्रशासन ने सख्त चेकिंग अभियान चलाया था। करीब 15 से 20 ट्रकों को रोका गया। कई वाहनों के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले। ऐसे वाहनों को कब्जे में लेकर भोजीपुरा थाने में आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
प्रशासन का सख्त संदेश
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध खनन किसी भी सूरत में।बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
