11-12 सितंबर की फायरिंग में शूटर्स रोहित गोदारा ने ली थी जिम्मेदारी, दो बदमाशों का हो चुका है एनकाउंटर, चार गिरफ्तार
बरेली: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी कानूनी सफलता मिली है। बरेली पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में गोल्डी बराड़-रोहित गोदारा गैंग से जुड़े चार बदमाशों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह फायरिंग की घटना 11 और 12 सितंबर की दरम्यानी रात को हुई थी। जिसने इलाके में सनसनी फैला दी थी। जांच के दौरान सामने आया कि इस वारदात की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ गैंग के शूटर रोहित गोदारा ने ली थी।
फायरिंग से मचा था हड़कंप
दिशा पाटनी के घर पर लगातार दो दिनों तक हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज की थी। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई थीं और गैंग के नेटवर्क को खंगालने का काम शुरू किया गया था।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
इस केस में पुलिस ने अब तक दो बदमाशों का एनकाउंटर किया है जबकि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।
पुलिस ने गैंग पर कसा शिकंजा
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला संगठित अपराध और गैंगवार से जुड़ा हुआ है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब आरोपियों पर कोर्ट में ट्रायल चलेगा।
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
इस घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। गैंग से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
