बरेली : प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और भंडारण के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। शहर के थाना प्रेमनगर पुलिस टीम ने भूड़ कब्रिस्तान के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में चाइनीज, हुचका और मांझा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शावेज के रूप में हुई है, जो भूड़ कब्रिस्तान के पास का निवासी बताया जा रहा है।
27 चरखी मांझा हुआ बरामद
पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 27 चरखी मांझा बरामद किया गया। इनमें 24 चरखी चाइनीज मांझा और 3 चरखी हुचका मांझा शामिल हैं। यह मांझा नायलॉन और सिंथेटिक सामग्री से बना होने के कारण बेहद खतरनाक माना जाता है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया गया।
गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पर्यावरण संरक्षण कानून की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
जानलेवा साबित हो सकता है चाइनीज मांझा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चाइनीज मांझा न सिर्फ पक्षियों और जानवरों के लिए खतरनाक है,बल्कि लोगों की जान भी ले सकता है। इसी वजह से इसके निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाई गई है।
