बरेली: बहेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एटीएम कार्ड चोरी कर पैसे निकालने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित मोहम्मद सलीम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर से एटीएम कार्ड चोरी हुआ और उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए।
पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
पीड़ित का आरोप है कि जब उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मामला थाने पहुंचा और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। बहेड़ी पुलिस टीम ने 27 जनवरी की रात कस्बा क्षेत्र से आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए गलती मानने की बात कही।
पहले से दर्ज हैं गंभीर मामले
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। उसके खिलाफ पहले से बीएनएस और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले दर्ज हैं, जिससे उसकी गतिविधियों पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।
