विधायक-मंत्री पहुंचे आशीर्वाद देने… सामूहिक विवाह में सामाजिक एकता की अनोखी छवि
बरेली : समाज कल्याण विभाग द्वारा बरेली कॉलेज मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज 407 नवविवाहित जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर गृहस्थ जीवन की नई शुरुआत की। कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता, सर्वधर्म सद्भाव और पारिवारिक परंपराओं की अद्भुत मिसाल पेश की। इस बड़े आयोजन में 326 हिंदू जोड़ों के विवाह और 81 मुस्लिम जोड़ों के निकाह सम्पन्न हुए। मंच से सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवयुगलों को आशीर्वाद देते हुए सुखी, सामंजस्यपूर्ण और प्रगतिशील जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
सर्वधर्म समाज का हित-सामूहिक विवाह से सामाजिक संस्कृति को बल

अतिथियों ने कहा कि सामूहिक विवाह कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा देता है। सामाजिक कुरीतियों को कम करता है। सर्वधर्म सद्भाव को मजबूती देता है। सात फेरों के सात वचनों पर जोर देते हुए नवदंपतियों को सामंजस्यपूर्ण जीवन, एक-दूसरे का सम्मान करने और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। हर जोड़े को एक लाख रुपये की सहायता 60,000 सीधे कन्या के बैंक खाते में भेजे गए।मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1,00,000 प्रति जोड़ा का प्रावधान,25,000 विस्तृत गृहस्थी सामान पर व्यय, 15,000 भोजन, पंडाल, व्यवस्था आदि पर खर्च
प्रत्येक जोड़े को मिले ये 24 सामान

इस दौरान साड़ी, पायल, बिछिया, प्रेशर कुकर, डिनर सेट, वैनिटी किट, दीवार घड़ी, ट्रॉली बैग, प्रेस, गद्दा, तकिया, डबल बेडशीट, फेंटा/गमछा, वर के कपड़े, और अन्य उपयोगी गृहस्थी सामग्री।
CM की योजना का उद्देश्य-“बेटियों की इच्छाएं अधूरी न रहें

डीएम ने कहा कि यह योजना उन परिवारों के लिए एक सहारा है, जो आर्थिक तंगी के कारण बेटियों का विवाह करने में कठिनाई झेलते हैं। सरकार का उद्देश्य है कि हर बेटी का विवाह पूरे सम्मान, रीति-रिवाज और समाज की सहभागिता से हो। बरेली कॉलेज मैदान में पूरा दिन उत्सव जैसा माहौल रहा। वर-वधु और उनके परिजनों के लिए भोजन का इंतज़ाम किया गया। हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के जोड़ों ने अपने-अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह और निकाह सम्पन्न किए।
सांसद-विधायक, और अफसर रहे मौजूद

इस दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर डॉ. उमेश गौतम, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, कुंवर महाराज सिंह, हरि सिंह ठिल्लो, विधायक डॉ. एमपी आर्य, डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ देवयानी, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एसपी सिटी मानुष पारीक समेत कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और अधिकारी उपस्थित रहे।
