बरेली/गोंडा : मार्च महीने में लंबी दूरी की रेल यात्राओं पर असर पड़ने वाला है। गोंडा-बुढ़बल रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के चलते लिए गए मेगा ब्लॉक के कारण बरेली होकर गुजरने वाली करीब 30 लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित होंगी।इनमें चार गाड़ियों को पूरी तरह निरस्त, 20 ट्रेनों का रूट परिवर्तित, सात ट्रेनें तीन से चार घंटे देरी से, जबकि तीन गाड़ियां आंशिक रूप से निरस्त की गई हैं। पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के निरस्तीकरण, रूट परिवर्तन और देरी से संबंधित सूचना पहले ही जारी कर दी गई है।
20 ट्रेनों का बदला गया रूट
बरौनी-जम्मूतवी, आनंद विहार-कामाख्या, दरभंगा-नई दिल्ली, गुवाहाटी-जम्मूतवी, बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार, डिब्रूगढ़ -लालगढ़, गोरखपुर-अमृतसर, कटिहार-अमृतसर,आनंद विहार -बापूधाम मोतिहारी, अमृतसर -दरभंगा समेत कुल 20 एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी।
चार ट्रेनें पूरी तरह निरस्त
इस दौरान 15133 छपरा-आनंद विहार एक्सप्रेस (19 मार्च),15134 आनंद विहार-छपरा एक्सप्रेस (18 मार्च), 15273 रक्सौल-आनंद विहार (18 से 20 मार्च), 15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस (19 से 21 मार्च)
देरी से चलेंगी ये ट्रेनें
पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार,नई दिल्ली-दरभंगा,गोरखपुर-बठिंडा, गोरखपुर-आनंद विहार, बाघ एक्सप्रेस और गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस को 3 से 4 घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।
कुछ ट्रेनों का आंशिक संचालन
15010 इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस 17 से 20 मार्च तक गोमतीनगर में समाप्त होगी, 15009 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस 18 से 21 मार्च तक गोमतीनगर से शुरू होगी। कुछ स्पेशल ट्रेनों को गाजीपुर सिटी, बलिया और बनारस स्टेशनों पर अस्थाई ठहराव दिया गया है।
यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें और समय से स्टेशन पहुंचें। मेगा ब्लॉक के चलते मार्च में विशेष रूप से लंबी दूरी के यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।
