2010 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने संभाली जिम्मेदारी, जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और पारदर्शी प्रशासन रहेगा प्राथमिकता
बरेली: उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में वर्ष 2010 बैच के वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी शंभू कुमार ने बरेली मंडल के नए मंडलायुक्त (कमिश्नर) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।उन्होंने बुधवार देर रात अपना पदभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मंडल के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। शंभू कुमार इससे पहले पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) में प्रबंध निदेशक (एमडी) के पद पर तैनात थे। अपने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान उन्होंने शासन स्तर के साथ-साथ विभिन्न जिलों में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए प्रशासनिक अनुभव हासिल किया है।
विकास कार्यों में गुणवत्ता आवश्यक
कार्यभार संभालने के बाद मंडलायुक्त शंभू कुमार ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता और प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी ताकि आम जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।
कानून एवं शांति व्यवस्था को सख्त
उन्होंने कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर भी सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि बरेली मंडल में कानून -व्यवस्था बनाए रखने के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी और शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ कार्य करेगा। नए मंडलायुक्त की नियुक्ति को बरेली मंडल में प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनसे सुशासन, पारदर्शिता और विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
