फरीदपुर के बाहनपुर गांव का रहने वाला फैजिल खां 12 जुलाई की शाम से लापता, सूचना देने वाले के लिए परिजनों ने जारी किए संपर्क नंबर
बरेली: जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहनपुर निवासी 19 वर्षीय फैजिल खां रविवार 12 जुलाई 2026 की शाम करीब 5:00 बजे से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, फैजिल घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। काफी तलाश के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने आम लोगों से मदद की अपील की है। परिजनों के मुताबिक, फैजिल खां अमीन खां के पुत्र हैं और उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की है।
पुलिस को दी सूचना
उनकी लंबाई सामान्य से अधिक है। परिवार और रिश्तेदार अपने स्तर पर लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। इसके साथ ही पुलिस से भी शिकायत की है। परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को फैजिल खां कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल 9084370896, 9761180770 या 9760166597 पर संपर्क करें। परिजनों ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की भी अपील की है, ताकि युवक का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।
