बरेली: नवंबर 2025 में उत्तर प्रदेश में जनसुनवाई समाधान प्रणाली (IGRS) रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया। डीआईजी बरेली अजय कुमार साहनी के निर्देशन में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और समयबद्ध कार्रवाई ने यह उपलब्धि संभव बनाई।
तीन जिलों ने भी किया शानदार प्रदर्शन
बदायूँ, शाहजहाँपुर और पीलीभीत जिलों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। वहीं बरेली जिला राज्य में 53वें स्थान पर रहा। पूरे परिक्षेत्र के कुल 87 थाने प्रदेश स्तर पर संयुक्त रूप से टॉप रैंकिंग में शामिल हुए।
कौन-कौन से थाने शामिल हैं
बरेली: कोतवाली, महिला थाना, सुभाषनगर, फतेहगंज प., किला, शेरगढ़, सीबीगंज, विशारतगंज, शाही, बारादरी, इज्जतनगर, देवरनियाँ, भुता, भोजीपुरा, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, सिरौली, कैन्ट, फतेहगंज पूर्वी, बिथरी चैनपुर, फरीदपुर, अलीगंज, क्योलड़िया, हाफिजगंज, बहेडी, मीरगंज
बदायूँ: कुवरगांव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर, अलापुर, सहसवान, फैजगंज बेहटा, इस्लामनगर, वजीरगंज, दातागंज, मुजरिया, बिल्सी, बिसौली, उझानी, उसांवा, कादरचौक, उघैती, उसैहत, मुसाझाग, हजरतपुर, कोतवाली, सिविल लाइंस
पीलीभीत: महिला थाना, माधोटांडा, बरखेड़ा, करेली, कोतवाली, हजारा, जहानाबाद, सेहरामऊ उत्तरी, दियोरिया कलां, घुंघचाई, न्यूरिया, पूरनपुर, गजरौला, बीसलपुर, सुनगढ़ी, अमरिया, बिलसंड़ा
शाहजहाँपुर: महिला थाना, रामचंद्र मिशन, खुटार, सिंधौली, कोतवाली, परौर, बंडा, कलान, अल्हागंज, सेहरामऊ दक्षिणी, मदनापुर, निगोही, मिर्जापुर, सदर बाजार, पुवायां, गढ़िया रंगीन, तिलहर, कटरा, खुदागंज
IGRS टीम को मिलेगा विशेष सम्मान
जन शिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य के लिए परिक्षेत्र कार्यालय के उपनिरीक्षक शालू, कंप्यूटर ऑपरेटर अमेन्द्र कुमार, और आरक्षी सलिल सक्सेना को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। वहीं जिन थानों का IGRS शिकायत निस्तारण में प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा, उनके कार्यों की अलग से समीक्षा की जाएगी।
