बरेली : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एकदिवसीय दौरे पर बरेली पहुंचे हैं। यहां उन्होंने मंडलीय बैठक की, विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बरेली को 22.64 हजार करोड़ रुपये की 545 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
सक्रिय दौरा, विकास, रोजगार और स्वास्थ्य पर फोकस
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/uRX5-YasbaE?si=EEsjVa6W915yQdZe
मुख्यमंत्री योगी ने सुबह करीब 10:40 बजे सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, गन्ना मंत्री संजय सिंह गंगवार, सांसद और स्थानीय विधायक शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने 223 पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण और 322 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा हजियापुर में नवनिर्मित यूनानी मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण कर मंडल को एक नई स्वास्थ्य सुविधा की सौगात दी।
डमरुओं की निनाद से स्वागत
जनसभा स्थल बरेली कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचते ही डमरुओं की गूंज से उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। वहां मौजूद हजारों की भीड़ ने उनका तालियों से अभिवादन किया।
रोज़गार मेला में 6000 पदों पर होगी भर्ती
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में रोज़गार मेले का भी आयोजन किया गया। इसमें निजी कंपनियों ने 6000 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया। इसके साथ ही युवा उद्यमी योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को डमी चेक भी वितरित किए गए।
सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए 1600 से अधिक पुलिसकर्मी, पीएसी बल, और ड्रोन की मदद से निगरानी की गई। एसएसपी अनुराग आर्य ने खुद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और पुलिस बल को ब्रीफ किया।
