बरेली : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ब्रज प्रांत के बरेली विभाग के लिए एक नया और महत्वपूर्ण अध्याय शुरू होने जा रहा है। बरेली में “छात्र शक्ति भवन”नामक नए विभागीय कार्यालय का उद्घघाटन रविवार, 27 जुलाई को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। इस उद्घघाटन समारोह में ABVP के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ब्रज प्रांत के प्रांत संघचालक शशांक भाटिया भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
छात्र और अभिभावक रहेंगे शामिल
यह भवन शहर के संजय नगर, गुरुद्वारा रोड क्षेत्र में स्थित है और इसे ABVP के विचार, संगठन और छात्र हितों के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है। ABVP ने इस आयोजन में सभी कार्यकर्ताओं, छात्रों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों से सादर उपस्थित रहने की अपील की है। संगठन की प्रमुख नेता अवनी यादव का कहना है कि आपकी उपस्थिति हम सभी कार्यकर्ताओं के मनोबल और ऊर्जा को नई ऊंचाई देगी। “छात्र शक्ति भवन” सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि राष्ट्रीयता, संगठन शक्ति और छात्र चेतना का प्रतीक होगा, ऐसा कार्यकर्ताओं का कहना है।
