मृतक हरविंदर की फाइलफोटो
एक ही दिन में दो सड़क हादसे… दो घरों में मातम
बरेली : यूपी के बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। छठ पूजा के बाद बिहार से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। कार सामने खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। जिससे डॉक्टर की पत्नी की मौत हो गई।।मृतका की पहचान रश्मि (40 वर्ष), पत्नी: डॉ. राकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। उनके पति डॉ. राकेश राजश्री मेडिकल कॉलेज, बरेली में पदस्थ हैं। परिवार शेखपुरा (बिहार) से छठ पूजा मनाकर लौट रहा था। इस हादसे में राकेश के माता-पिता और बेटी को मामूली चोटें आईं। कार क्षतिग्रस्त होने से हाईवे पर कुछ समय तक जाम की स्थिति रही।।पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

बाइक सवार की तेज रफ्तार कार से मौत, परिवार में हाहाकार
बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में हरविंदर (28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चार बच्चे हैं। मगर उनके सिर से पिता का साया उठ गया है।।परिवार का गुज़ारा मजदूरी पर चलता था। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। मगर, कार चालक फरार है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिससे हादसे की सही जानकारी मिल सके। शव पोस्टमॉर्टम को भेजा गया, घायल का इलाज जारी है।
