बरेली : त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने सुपरफास्ट सहित चार जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों का संचालन बुधवार से 28 अक्टूबर तक किया जाएगा। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) आदित्य गुप्ता ने इसकी विस्तृत जानकारी साझा की।
लखनऊ-चंडीगढ़ के बीच दो जोड़ी सुपरफास्ट विशेष ट्रेनें
लखनऊ और चंडीगढ़ के बीच एक-एक फेरे के लिए 04229 चंडीगढ़ सुपरफास्ट स्पेशल और 04230 लखनऊ सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें 22 और 23 अक्टूबर को चलेंगी।
04229 लखनऊ से: रात 9:00 बजे रवाना होकर रात 1:08 बजे बरेली पहुंचेगी।
04230 चंडीगढ़ से: सुबह 9:50 बजे रवाना होकर शाम 5:00 बजे बरेली जंक्शन आएगी।
इसके अलावा 23 और 24 अक्टूबर को भी 04231 और 04232 नंबर की ट्रेनें इन्हीं मार्गों पर एक-एक फेरे के लिए संचालित होंगी।
04231 लखनऊ से: रात 9:00 बजे रवाना होकर रात 1:08 बजे बरेली पहुंचेगी।
04232 चंडीगढ़ से: सुबह 9:50 बजे रवाना होकर शाम 5:00 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।
लखनऊ-शकूरबस्ती के बीच तीन-तीन फेरों के लिए दो जोड़ी विशेष ट्रेनें
लखनऊ और शकूरबस्ती के बीच तीन-तीन फेरों के लिए भी दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
04233 लखनऊ-शकूरबस्ती त्योहार स्पेशल
चलेगी 22, 24 और 26 अक्टूबर को।
लखनऊ से रात 08:50 बजे रवाना होकर रात 12:55 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।
04234 शकूरबस्ती-लखनऊ त्योहार स्पेशल
चलेगी 23, 25 और 27 अक्टूबर को।
शकूरबस्ती से सुबह 9:45 बजे रवाना होकर दोपहर 3:40 बजे बरेली पहुंचेगी।
इसी तरह,
04235 लखनऊ-शकूरबस्ती स्पेशल चलेगी 23, 25 और 27 अक्टूबर को।
04236 शकूरबस्ती-लखनऊ स्पेशल चलेगी 24, 26 और 28 अक्टूबर को।
रेलवे का उद्देश्य – त्योहारों में यात्रियों को सुविधा
रेलवे प्रशासन का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों को चलाने का उद्देश्य त्योहारों पर बढ़े हुए यातायात को सुचारु रूप से संभालना और यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देना है।
