पटना/सारण/लखनऊ : वोटर अधिकार यात्रा के अंतिम चरण में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल हो गए हैं। सारण से शुरू होकर सीवान और भोजपुर तक निकली इस यात्रा में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, रोहिणी आचार्य समेत INDIA गठबंधन के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने BJP और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोलते हुए कहा “यह जो जोश दिखाई दे रहा है, बीजेपी की हार लिखेगा इस बार बिहार।” “हमने अवध में हराया था, इस बार मगध की जिम्मेदारी है कि भाजपा को हराए।”
एक बार और रोका था बिहार ने भाजपा का रथ
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/5tgz6y_3OgM?si=KL3PLsL5_qjeUDvU
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि “भाजपा-चुनाव आयोग -अधिकारियों की ‘घपला तिकड़ी’ मिलकर वोट डकैती कर रही है।”“एक बार पहले भी बिहार ने बीजेपी का रथ रोका था, इस बार भी जनता रथ रोकने का काम करेगी।” उन्होंने कहा कि भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है।“यह इस्तेमाल पार्टी है। यह लोगों को इस्तेमाल करती है और बाद में बर्बाद कर देती है। यह पहले वोट का अधिकार छीनेंगे, फिर राशन-नौकरी का अधिकार छीन लेंगे। संविधान ही हमारी संजीवनी है, अधिकार बचेंगे तो लोकतंत्र बचेगा।”
हम इन्हें बिहार का चुनाव चोरी नहीं करने देंगे : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “BJP ने महाराष्ट्र, हरियाणा और लोकसभा चुनाव चोरी किया। लेकिन हम इन्हें बिहार का चुनाव चोरी नहीं करने देंगे।” VIP प्रमुख मुकेश सहनी (Son of Mallah) ने कहा “बाबा साहेब के संविधान ने हमें वोट देने का अधिकार दिया है, लेकिन BJP वोट चोरी कर रही है। इसे रोकना हमारी साझा जिम्मेदारी है।”
गरमाया राजनीतिक माहौल

सारण और सीवान जिलों में INDIA गठबंधन के नेताओं का जोरदार स्वागत हुआ। कांग्रेस, राजद, सपा और वाम दल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बीजेपी को हटाने का संकल्प लिया। विशेष बात यह रही कि अखिलेश यादव की एंट्री ने यात्रा को नया तेवर दे दिया है।
