अखिलेश यादव बोले नए साथियों से पार्टी को मिलेगी मजबूती
लखनऊ : समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए रविवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय (19, विक्रमादित्य मार्ग) में भाजपा और अन्य दलों के कई प्रमुख नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मेरठ के भाजपा के कई नेताओं के साथ-साथ तेलंगाना, मुजफ्फरनगर और अमरोहा के प्रतिष्ठित लोग भी सपा में शामिल हुए। इन नेताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने और समाजवादी पार्टी की जीत के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मेरठ की मेयर पद की पूर्व प्रत्याशी दीपू मनोठिया बाल्मीकि, विपिन मनोठिया, अमित प्रधान जाटव, विनीत मनोठिया और उमेश भारद्वाज ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।
सपा का देश में दायरा बढ़ेगा

इसके साथ ही हैदराबाद (तेलंगाना) के निर्मल गोयल, मीरापुर (मुजफ्फरनगर) के समुद्र सेन जाटव (पूर्व प्रधानाचार्य), मुजफ्फरनगर के संजीव जाटव, अर्पित जाटव, और हसनपुर (अमरोहा) के निगम प्रधान भी सपा में शामिल हुए। अखिलेश यादव ने कहा, “इन साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को, और मजबूती मिलेगी और संगठन का दायरा बढ़ेगा।
