मुल्क भर के शायरों ने पेश किया अक़ीदत का नजराना, आरएसी ने ज़ायरीन के लिए शुरू की खिदमत
बरेली : यूपी के बरेली शरीफ़ में फ़ाज़िल- ए -बरेलवी इमाम अहमद रज़ा खां (आला हजरत) के 107वें उर्स-ए-रज़वी और उर्स -ए- अमीन -ए-शरीअत की रूहानी शुरुआत नातिया मुशायरे से हुई। मरकज़ी मस्जिद बीबी जी में हुई इस महफ़िल की सरपरस्ती अफरोज़ मियां और सदारत मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने फ़रमाई।
शायरों ने मोहब्बत और अक़ीदत का दिया पैग़ाम
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/U1wyFCjqAp0?si=6ls_nmF8TWwj8fI0
मुल्क भर से आए शायरों ने बारगाह-ए-नबवी में अक़ीदतों का नज़राना पेश किया। शायर-ए-इस्लाम नक़ी अंजुम, ग़ुलाम ग़ौस ग़ज़ाली, हमदम फ़ैज़ी, मीर हसन मुस्तफ़ाई, नईम अख़्तर, अकील सिद्दीकी, रियाज़ अख़्तर, आक़िब इलाहाबादी समेत कई नामवर शायरों ने अपने कलाम से महफ़िल को सजाया। मुशायरे का खूबसूरत संचालन हाफ़िज़ इमरान बरकाती ने किया। आखिर में अमीन-ए-शरीअत, ताजुश्शरीआ और बुज़ुर्गान-ए-दीन की फ़ातिहा के बाद मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने ख़ुसूसी दुआ फ़रमाई।
आरएसी की खिदमतें, लंगर, मेडिकल कैम्प और मुफ़्त टेम्पो
पहले दिन से ही ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी (RAC) की टीमें ज़ायरीन की खिदमत में सक्रिए नज़र आईं। लंगर-ए-आम का सिलसिला शुरू हो गया है। बिहारीपुर में मेडिकल कैम्प, मुफ़्त दवाओं का तक़सीम किया। माल गोदाम रोड से दरगाह तक मुफ़्त टेम्पो सेवा शुरू हुई। आरएसी मुख्यालय “बैतुर्रज़ा” पर भी बड़ी तादाद में जायरीन ने मुलाक़ात कर दुआएँ लीं।
परचमी जुलूस का इस्तक़बाल
शाम के वक़्त परचमी जुलूस जब बिहारीपुर ढाल पहुँचा, तो आरएसी की टीम ने फूलों की बारिश से इस्तक़बाल किया। रिठौरा से आए चादरों के बड़े जुलूस ने गलियों को खचाखच भर दिया।
19 को कॉन्फ्रेंस और चादरों के जुलूस
उर्स के दूसरे दिन आरएसी की टीमें दिनभर चादरों के जुलूस लेकर दरगाह आला हज़रत शरीफ़ पहुँचेंगी। सभी जुलूस ख्वाजा क़ुतुब स्थित आरएसी मुख्यालय “बैतुर्रज़ा” से होकर दरगाह तक जाएंगे।
इशा की नमाज़ के बाद मरकज़ी मस्जिद बीबी जी में “मुफ़्ती-ए-आज़म हिंद कॉन्फ्रेंस” का एहतमाम किया जाएगा।
