लखनऊ : रक्षाबंधन के मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के इकलौते विधायक और अपने करीबी माने जाने वाले उमाशंकर सिंह को राखी बांधी। मास्क पहने हुए नजर आए उमाशंकर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए इसे “ईश्वरीय कृपा” बताया। देशभर में रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया, और इसी कड़ी में मायावती ने भी भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार सेलिब्रेट किया। लखनऊ में हुए इस मौके पर बलिया की रसड़ा सीट से BSP विधायक उमाशंकर सिंह को मायावती ने राखी बांधी। तस्वीरों में उमाशंकर मास्क लगाए नजर आए, जिस वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें “मास्कमैन” कहा जाने लगा।
उमाशंकर ने सोशल मीडिया पर फोटो की शेयर

विधायक उमाशंकर ने लिखा-“आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आदरणीय बहन मायावती जी ने राखी बांधकर आशीर्वाद दिया। यह मेरे लिए ईश्वरीय कृपा और परम सौभाग्य की अनुभूति है। मैं उनका हृदय से आभार प्रकट करता हूं।”बीते दिनों तबीयत खराब होने पर मायावती खुद उनके लखनऊ आवास पर हालचाल लेने पहुंची थीं।
विधानसभा चुनाव 2022 में जीते एकमात्र विधायक
BSP की सियासी पृष्ठभूमि 2022 विधानसभा चुनाव में बसपा को सिर्फ एक सीट मिली थी। बलिया की रसड़ा, जहां से उमाशंकर सिंह ने जीत दर्ज की थी। वे न सिर्फ मायावती के करीबी माने जाते हैं, बल्कि सीएम योगी आदित्यनाथ से भी अच्छे रिश्ते रखते हैं।
