गाजीपुर/लखनऊ: यूपी के गाजीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जय प्रकाश राम नाम के व्यक्ति ने अपनी पहली पत्नी वंदना (28 वर्ष) की बेरहमी से फावड़े से हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई जब वंदना खेत में चारा काट रही थी। बचाने आई जेठानी कौशल्या पर भी हमला हुआ, जो गंभीर रूप से घायल है।
जानें क्यों हुआ यह खूनखराबा?
वंदना 2014 में अपने प्रेमी शैलेंद्र राम के साथ भाग गई थी। जय प्रकाश ने दूसरी और तीसरी शादी की, लेकिन दोनों पत्नियां भी उसे छोड़ गईं। एक महीने पहले वंदना तीन बच्चों के साथ वापस गांव लौटी थी। खेत में हुई बहस के बाद जय प्रकाश ने फावड़े से सिर कूंचकर वंदना को मार डाला।जेठानी कौशल्या को भी बुरी तरह घायल किया।
ग्रामीणों और पुलिस की प्रतिक्रिया
ग्रामीणों ने बताया कि जय प्रकाश वंदना के साथ अक्सर मारपीट करता था। घटना ने चार मासूम बच्चों को अनाथ कर दिया है। CO भुड़कुड़ा सुधाकर पांडेय के अनुसार “मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है।”
