पीलीभीत/बरेली : एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक को उसके ही ससुरालवालों ने तालिबानी तरीके से सज़ा दी। पीड़ित का नाम मोहम्मद यामीन बताया गया है। घटना का 4 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें यामीन को बेल्ट से पीटते और पेड़ से बांधते हुए देखा जा सकता है। घटना अमरिया थाना क्षेत्र के बरा मझलिया गांव की बताई जा रही है। वीडियो में मौलाना सहित कुछ अन्य लोग यामीन को बेरहमी से पीटते नजर आते हैं। पीड़ित बार-बार हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता है, लेकिन हमलावरों को कोई फर्क नहीं पड़ता।
जानें पूरा मामला?
पीड़ित यामीन नशे का आदी बताया जा रहा है। पत्नी के परेशान होने के चलते ससुराल पक्ष ने दामाद को घर बुलाया। यामीन को पहले बेल्ट से पीटा, फिर पेड़ से बांधकर दोबारा मारपीट की गई। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
आरोपियों को लिया हिरासत में
पुलिस ने कहा है कि तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। वीडियो के आधार पर IPC और BNS की धाराओं में केस दर्ज हो सकता है। पीड़ित यामीन ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।
