बरेली : यूपी के बरेली में सोमवार को एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के 11वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने विभिन्न डिग्री पाठ्यक्रमों के 8 मेधावी छात्रों को स्वयं पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। राष्ट्रपति का विमान सुबह 9:50 बजे त्रिशूल एयरबेस पर उतरा। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका सौजन्य स्वागत किया। उनके साथ झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/gFFKJka0U18?si=fPszOvPiJfbUNqT4
इन मेधावियों को किया गया सम्मानित

स्नातक डिग्री: डॉ. तान्या चौधरी, डॉ. अतुल प्रताप सिंह
मास्टर डिग्री: डॉ. नवजोत सिंह ठाकुर, डॉ. सेलस सीएम, डॉ. खुशबू चौधरी
डॉक्टरेट डिग्री: डॉ. राज कुमार पटेल, डॉ. मेघा शर्मा, डॉ. अमिता बानू

कुल मिलाकर 576 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। जिसमें 41 बीवीएससी एंड एएच, 328 एमवीएससी और 207 पीएचडी डिग्रीधारी शामिल थे। छात्रों के लिए पारंपरिक ड्रेस कोड निर्धारित था। छात्र सफेद कुर्ता-पायजामा और छात्राएं लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी पहनकर समारोह में शामिल हुईं।
सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल
राष्ट्रपति के आगमन पर प्रशासन द्वारा चार सेफ हाउस, दो ALS एंबुलेंस और शहर के प्रमुख मेडिकल संस्थानों में विशेष टीम तैनात की गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए। 1200 से अधिक पुलिसकर्मी, 5 एसपी, 9 एएसपी, 18 सीओ, 55 इंस्पेक्टर, 250 दरोगा, 300 महिला कांस्टेबल, 700 सिपाही व होमगार्ड, 4 कंपनी पीएसी तैनात की गई, आईवीआरआई परिसर और रूट पर ADG रघुबीर लाल, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीआईजी अजय साहनी, डीएम अविनाश सिंह और SSP अनुराग आर्य ने खुद सुरक्षा ब्रीफिंग दी थी और स्थलीय निरीक्षण किया।
ट्रैफिक प्लान
सुबह 4 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष डायवर्जन योजना लागू है। भारी व हल्के वाहनों का मार्ग बदल दिया गया। चौराहों को सजाया गया, रास्तों पर बैरिकेडिंग और निगरानी
