एनआर और एनईआर की ओर से ट्रेनों के निरस्तीकरण की सूचना जारी, बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस, लखनऊ-नई दिल्ली तेजस और कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित
बरेली : दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। रेलवे की ओर से जारी अलग-अलग सूचनाओं में 9 और 10 अक्टूबर 2026 को चलने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किए जाने की जानकारी दी गई है। इनमें बनारस और नई दिल्ली के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें, लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस और कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की ओर से भी कुछ ट्रेनों के निरस्तीकरण की सूचना दी गई है। रेलवे के इन फैसलों का असर दिल्ली जाने और वहां से लौटने की योजना बना रहे यात्रियों पर पड़ सकता है। बरेली और आसपास के जिलों से दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लेनी चाहिए।
दिल्ली में प्रदर्शन के मद्देनजर रेल यातायात प्रभावित
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से बताया गया है कि अपरिहार्य कारणों से सात ट्रेनों को निरस्त किए जाने की जानकारी दी गई है। वहीं, उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की ओर से जारी अलग सूचना में दिल्ली में प्रस्तावित विरोध -प्रदर्शन और यातायात संबंधी एडवाइजरी के मद्देनजर छह ट्रेनों के निरस्तीकरण की बात कही गई है। दोनों रेल मंडलों की 13 ट्रेन निरस्त की गई हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से जारी सात ट्रेनों की सूची
पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) ने बताया कि 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार की रात 12559 बनारस -नई दिल्ली एक्सप्रेस- बनारस से चलने वाली ट्रेन निरस्त। 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस -बनारस से चलने वाली ट्रेन निरस्त की गई हैं। इसी तरह से 10 अक्टूबर यानि शनिवार को 12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस,नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन निरस्त है। 12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस,नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन निरस्त। 15303 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस, कासगंज से चलने वाली ट्रेन निरस्त। 82501 लखनऊ जंक्शन-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस,लखनऊ जंक्शन से चलने वाली ट्रेन निरस्त।82502 नई दिल्ली-लखनऊ जंक्शन तेजस एक्सप्रेस, नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन निरस्त।
एनआर की रद्द ट्रेन
उत्तर रेलवे (एनआर)के मुरादाबाद मंडल की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन और यातायात संबंधी एडवाइजरी को देखते हुए निम्नलिखित ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी। 9 अक्टूबर को 12229 लखनऊ-नई दिल्ली मेल निरस्त।12429 लखनऊ-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त। 10 अक्टूबर को 12056 देहरादून -नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस निरस्त। 12230 नई दिल्ली -लखनऊ मेल निरस्त। 12430 नई दिल्ली-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त। 15303 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त।
बरेली के यात्रियों को क्यों रहना होगा सतर्क?
बरेली से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए बड़ी संख्या में यात्री रेल से सफर करते हैं। ऐसे में दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को अपनी यात्रा का समय बदलना पड़ सकता है या दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है। विशेष रूप से नौकरी, कारोबार, इलाज, परीक्षा या अन्य जरूरी काम से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अपनी ट्रेन की तारीख और नंबर का मिलान करना चाहिए। जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक करा रखे हैं, उन्हें भी संबंधित रेलवे की आधिकारिक सूचना के आधार पर आगे की योजना बनानी चाहिए।
