बरेली: यूपी के बरेली जिले की बिथरी चैनपुर विधानसभा से भाजपा विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने बरेली जंक्शन पर रेलवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (सीएमआई) पर अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया था।विधायक ने इस मामले में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), मुरादाबाद को लिखित शिकायत भेजकर निष्पक्ष जांच और कड़ी विभागीय कार्रवाई की मांग की थी। मगर, गुरुवार को सीएमआई ने विधायक से मिलकर सॉरी बोल दिया है। उस वक्त जंक्शन पर सीएमआई नहीं थे। जिसके चलते विधायक ने मामले को खत्म कर दिया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर यह मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा के अनुसार, 23 जुलाई को वह बरेली जंक्शन पर नवनिर्मित फूड रेस्टोरेंट के उद्घाटन कार्यक्रम में अपने परिवार के साथ शामिल हुए थे।
क्या थी शिकायत
उनका आरोप था कि कार्यक्रम के दौरान रेलवे के सीएमआई इमरान ने उनके और उनके परिवार के साथ अत्यंत अभद्र एवं अशोभनीय व्यवहार किया।विधायक का कहना है कि इस घटना से उन्हें व्यक्तिगत रूप से ठेस पहुंची है और इससे रेलवे की गरिमा भी प्रभावित हुई है।शिकायती पत्र में विधायक ने डीआरएम से पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया था। इसके साथ ही, यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सीएमआई के पद से हटाने की मांग भी की।
बेहद निराशजनक बताया व्यवहार
डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेलवे प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करेगा। फिलहाल इस मामले में सीएमआई ने विधायक से सॉरी बोल दी है। इसके बाद मामला खत्म होने की बात सामने आई है।
