मुरादाबाद : बिलारी कोतवाली क्षेत्र में युवक और महिला के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना रुस्तमनगर सहसपुर गांव की है, जहां दिनदहाड़े दबंगों ने जमकर गुंडई की।
युवक को लात-घूंसों से पीटा, महिला से भी की बदसलूकी
वायरल वीडियो में दर्जनों लोग एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि दबंगों ने युवक को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। जब एक महिला उसे बचाने पहुंची तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की, बदसलूकी और हाथापाई की गई।
CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
मारपीट की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी घटना का वीडियो तेजी से साझा किया जा रहा है।
रुस्तमनगर सहसपुर गांव का बताया जा रहा मामला
प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह घटना बिलारी कोतवाली क्षेत्र के रुस्तमनगर सहसपुर गांव की बताई जा रही है। हालांकि घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस जांच में जुटी, कार्रवाई का इंतजार
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: रेहान,मुरादाबाद
