बरेली : यूपी के बरेली देहात के फतेहगंज पश्चिमी में शनिवार को प्रेस क्लब के नवस्थापित कार्यालय का भव्य शुभारंभ क्षेत्रीय भाजपा विधायक एवं मुख्य अतिथि डॉ. डीसी वर्मा ने फीता काटकर किया। समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार एक मंच पर नजर आए। सभी वक्ताओं ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए निष्पक्ष, जिम्मेदार और गरिमापूर्ण पत्रकारिता की आवश्यकता पर जोर दिया।
पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने का संदेश
नगर पंचायत की जनता मार्केट स्थित पुलिस चौकी के समीप बने प्रेस क्लब कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. डीसी वर्मा ने कहा कि समाज और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रेस क्लब निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता की परंपरा को आगे बढ़ाएगा। अन्य अतिथियों ने भी पत्रकारों से सत्य और निष्पक्षता के साथ जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
एक मंच पर जुटे जनप्रतिनिधि और समाजसेवी
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम, सपा के प्रदेश प्रवक्ता मुहम्मद साजिद, मीरगंज ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी गंगवार, ममता गंगवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला मंत्री मंजू कोरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भद्रसेन गंगवार, ब्लॉक प्रमुख एवं मीरगंज से बसपा के संभावित प्रत्याशी संदेश कनौजिया, समाजसेवी एवं शायर एम. इश्त्याक खान, दिनेश पांडे, तुष्येंद्र यदुवंशी, एडवोकेट इमरान अंसारी,सौरभ पांडे, शाकिर खां, डॉक्टर अजीज अहमद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन खेमपाल गंगवार ने किया। सभी ने प्रेस क्लब की स्थापना को क्षेत्र की पत्रकारिता के लिए सकारात्मक कदम बताया।
वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान, बड़ी संख्या में रही सहभागिता
समारोह में अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में यूनिक मॉडल प्रबंधक रमन जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री संजय चौहान, मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, जितिन चौहान, पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, अब्दुल कादिर खान, वसई प्रधान मुनीश गंगवार एडवोकेट समेत दो दर्जन से अधिक पत्रकार उपस्थित रहे। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष वीरेंद्र गंगवार (बीरू) ने भी प्रेस क्लब पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन समारोह के दौरान पत्रकारों के हितों, संगठन की मजबूती और समाज के प्रति मीडिया की जिम्मेदार भूमिका पर विशेष चर्चा की गई
