6 जुलाई को टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ, टनकपुर-पीलीभीत रेल सेवा का शाहजहांपुर तक होगा विस्तार, यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ
पीलीभीत : पीलीभीतवासियों के लिए रेल कनेक्टिविटी को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से जिले को एक और नई रेल सौगात मिलने जा रही है। टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस का शुभारंभ किया जाएगा, वहीं टनकपुर-पीलीभीत रेल सेवा का विस्तार शाहजहांपुर तक किया जाएगा।
6 जुलाई को होगा शुभारंभ

नई रेल सेवाओं के शुभारंभ के लिए 6 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद संयुक्त रूप से ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
लगातार मिल रही हैं नई रेल सुविधाएं
सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से पीलीभीत को लगातार नई रेल सेवाओं की सौगात मिल रही है। नई ट्रेन शुरू होने और रेल सेवा के विस्तार से जिले की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
उत्तराखंड तक सफर होगा आसान

टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस शुरू होने और टनकपुर-पीलीभीत रेल सेवा के शाहजहांपुर तक विस्तार से पीलीभीत और शाहजहांपुर के यात्रियों को उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक बेहतर, तेज और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा
नई रेल सेवा से यात्रियों का सफर अधिक सुगम होगा। इससे क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और आवागमन को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
रिपोर्ट : ऋतिक द्विवेदी, पीलीभीत
