बरेली : यूपी के बरेली ज़िले में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय 56 शातिर अपराधियों की क्लास (बी) हिस्ट्रीशीट खोली गई है। यह कार्रवाई उन अपराधियों के खिलाफ की गई है, जो हत्या, हत्या के प्रयास,लूट,छिनैती,रंगदारी, धोखाधड़ी,चोरी,नकबजनी,गौकशी, पशु तस्करी,अवैध शराब,मादक पदार्थों की तस्करी,जुआ और अवैध शस्त्र जैसे गंभीर अपराधों में लगातार संलिप्त रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों की गतिविधियों पर अब विशेष निगरानी रखी जाएगी और भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
सबसे अधिक फरीदपुर में खुली हिस्ट्रीशीट
बरेली पुलिस द्वारा खोली गई 56 हिस्ट्रीशीटों में सबसे अधिक 13 अपराधी थाना फरीदपुर क्षेत्र के हैं। इसके अलावा सीबीगंज, मीरगंज, इज्जतनगर और किला से 5-5 अपराधी,बहेड़ी,भुता और बारादरी से 4-4 अपराधी, सुभाषनगर से 3, भोजीपुरा, कोतवाली और कैंट से 2-2 जबकि शेरगढ़ और देवरनियां से 1-1 अपराधी शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि इन हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने से जिले में अपराध नियंत्रण को और मजबूती मिलेगी।
शहर के ये हैं अपराधी
शहर के इज्जतनगर थाना क्षेत्र से रूपकिशोर गोला, मोहम्मद आसिफ, सुभान खां उर्फ सुब्हान, जाकिर अली उर्फ पप्पू और राजू खान की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।थाना बारादरी से नितिन, नीरज, टिंकू राठौर और आबिद को सूची में शामिल किया गया है। थाना कोतवाली से राहुल कौशल और विशाल, थाना कैंट से सुनील तथा हरिओम उर्फ पंकज के खिलाफ कार्रवाई हुई है। वहीं, थाना किला क्षेत्र से वाहिद, सईद, टाइगर उर्फ यामीन उर्फ अमीनउद्दीन, मुर्तुजा और मोबीन को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है। थाना सुभाषनगर क्षेत्र से मुस्ताक अली, कलीचरन और रिंकू कन्नौजिया के नाम सूची में दर्ज किए गए हैं।
फरीदपुर, सीबीगंज और भुता के अपराधी भी पुलिस के रडार पर
थाना सीबीगंज क्षेत्र से नासिर अली, वाहिद अली, राहुल शर्मा उर्फ टीनू, रहीस और आमिर शाह की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। सबसे अधिक कार्रवाई थाना फरीदपुर क्षेत्र में हुई है। यहां राजू अली उर्फ रुकसार, अय्यूब उर्फ कल्लू,ईशरार, रिहान, बबलू, शमशाद अहमद, राजखान उर्फ राजू, हसमत, सर्वेश, अजय, विवेक यादव उर्फ प्रताप सिंह, मो शेर और अमन उर्फ सैय्यद मुसर्रफ हुसैन उर्फ अजमेरी को हिस्ट्रीशीटर बनाया गया है। वहीं थाना भुता क्षेत्र से पवन, अमन उर्फ ऋतिक, vipin और गौरव के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
बहेड़ी, भोजीपुरा, शेरगढ़ और मीरगंज के अपराधियों की भी खुली हिस्ट्रीशीट
थाना बहेड़ी क्षेत्र से सद्दाम हुसैन और दानिश खां, प्रमोद कुमार कश्यप और नासिर को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है। थाना देवरनिया से मो मुकीम, वहीं थाना शेरगढ़ से सोमू खान और थाना भोजीपुरा क्षेत्र से राजू कुरैशी और शकील अहमद का नाम सूची में शामिल है। वहीं, थाना मीरगंज क्षेत्र से इशरत उर्फ बब्बू, प्रेमपाल, छत्रपाल, सुलेमान और अमन रनधावा की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। पुलिस के अनुसार ये सभी लंबे समय से विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।
हत्या,लूट,गौकशी और नशे के कारोबार से जुड़े अपराधियों पर सख्ती
वहीं 6 अपराधी धोखाधड़ी, रंगदारी, मारपीट और चोरी के मामलों से जुड़े हैं। 9 अपराधी नकबजनी, चोरी और लूट में शामिल पाए गए हैं। 9 अपराधियों का संबंध गौकशी, पशु चोरी और पशु क्रूरता से है। हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में 7 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। वहीं लूट, हत्या और छिनैती से जुड़े 5 तथा लूट और छिनैती के 4 अपराधी सूची में शामिल हैं। सबसे अधिक 16 अपराधी ऐसे हैं।जिनका संबंध मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, अवैध शस्त्र, अवैध शस्त्र फैक्ट्री और अवैध शराब जैसे अपराधों से है।
एसएसपी का सख़्त निर्देश, हिस्ट्रीशीटरों की कड़ी निगरानी
एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए और उनकी आपराधिक प्रवृत्तियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए। बरेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
