आरएलडीए के कॉनकोर्स निर्माण और ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते रेलवे ने लिया फैसला, टनकपुर, शक्तिनगर, सिंगरौली, बनारस और देहरादून रूट की ट्रेनें प्रभावित
गोरखपुर : रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और रेलवे अधोसंरचना को आधुनिक बनाने के लिए चल रहे निर्माण कार्यों के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया है। उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) द्वारा कॉनकोर्स निर्माण कार्य तथा मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलखंड के पिलखुआ-कुचेसर रोड सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग के लिए यातायात एवं पावर ब्लॉक लिया जा रहा है।पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि इन कार्यों के चलते 23 जून, 2026 तक चलने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग
15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस (23 जून तक) उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर -आलमनगर मार्ग से चलेगी, 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस (23 जून तक) उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर मार्ग से संचालित होगी।
15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस (23 जून तक) आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया मार्ग से चलेगी।
15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस (23 जून तक) आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया मार्ग से संचालित होगी।
15127 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस (23 जून तक) उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर मार्ग से चलेगी।
15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस (23 जून तक) आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया मार्ग से संचालित होगी।
15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस (23 जून तक) उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर मार्ग से चलाई जाएगी।
15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस (23 जून तक) आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया मार्ग से संचालित होगी।
रेलवे ने यात्रियों से की अपील
रेलवे प्रशासन ने कहा है कि निर्माण और तकनीकी उन्नयन कार्य भविष्य में सुरक्षित एवं सुगम रेल संचालन के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी रेलवे की आधिकारिक सेवाओं से प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
