लखनऊ : उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार को प्रशासनिक फेरबदल कर 18 पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में कई अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट और उप निदेशक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, गाजियाबाद, प्रयागराज, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या सहित कई जिलों में नई तैनातियां की गई हैं। इसमें अम्बरीश कुमार बिंद, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, प्रयागराज को नगर मजिस्ट्रेट बरेली नियुक्त किया गया है। गंभीर सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर), गाजियाबाद को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), आजमगढ़ बनाया गया है। हनुमान प्रसाद को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), लखनऊ को रामपुर का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया है।राजीव कुमार राय, नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी को उप निदेशक, मंडी परिषद, लखनऊ बनाया गया है। सुधीर्शुबी काकन, उप जिलाधिकारी (प्रशासन), लखनऊ को अपर नगर आयुक्त, प्रयागराज के पद पर भेजा गया है।

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट बने वाराणसी के अपर नगर आयुक्त
यूपी के बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला का तबादला नगर आयुक्त, वाराणसी के पद पर किया गया है। सुधीर कुमार गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), बुलंदशहर को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), लखनऊ के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। हेम सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा), रामपुर को अयोध्या विकास प्राधिकरण में सचिव बनाया गया है। सत्येन्द्र सिंह, सचिव, विकास प्राधिकरण, अयोध्या को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), शामली नियुक्त किया गया है। विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), प्रयागराज को मंडी परिषद, लखनऊ में उप निदेशक बनाया गया है। पंकज कुमार श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, लखनऊ को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बागपत नियुक्त किया गया है। राजीव राम गुप्ता, उपजिलाधिकारी, गाजियाबाद को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), बलिया बनाया गया है। नमता त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी, उन्नाव को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, लखनऊ नियुक्त किया गया है। राकेश कुमार यादव, उप जिलाधिकारी, शामली को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), बिजनौर के पद पर भेजा गया है। रश्मि यादव, उप जिलाधिकारी, ललितपुर को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), लखनऊ बनाया गया है।
![]()
