इटावा में सपा प्रमुख का बड़ा बयान-धर्म का रास्ता न्याय और खुशहाली का, BJP की तय बताई ऐतिहासिक हार, जातीय जनगणना जरूरी, बंगाल चुनाव में भाजपा की हार का दावा
इटावा/लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाएं और बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।
धर्म का रास्ता न्याय और खुशहाली का, BJP की तय है ऐतिहासिक हार
इटावा के चकरनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि “धर्म।का रास्ता न्याय और खुशहाली का रास्ता है, जिसमें कोई भेदभाव नहीं होता।”इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि BJP ऐतिहासिक हार की ओर बढ़ रही है। साथ ही सपा प्रमुख ने जातीय जनगणना की मांग दोहराते हुए कहा कि जनगणना के साथ जातीय जनगणना भी जरूरी है, ताकि समाज के वंचित वर्गों को उनका हक मिल सके।कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर संतों का आशीर्वाद भी लिया और सामाजिक न्याय के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।

महिलाओं की सुरक्षा पर सरकार को घेरा
एसपी चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सम्मान के लिए कोई प्रभावी काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सिर्फ आरक्षण नहीं, बल्कि सुरक्षा और संरक्षण भी मिलना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की नीतियां महिलाओं के खिलाफ हैं और उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है।
जातीय जनगणना को लेकर उठाई मांग
पूर्व सीएम ने जातीय जनगणना को जरूरी बताते हुए कहा कि इससे समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को उनका अधिकार और सम्मान मिल सकेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस मुद्दे से बच रही है और संविधान में दिए गए आरक्षण के अधिकारों को कमजोर कर रही है।
बंगाल चुनाव पर बड़ा दावा

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एक बार फिर भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगी और भाजपा को ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ेगा।
इटावा में भेदभाव और विकास पर सवाल
उन्होंने इटावा के विकास को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के साथ भेदभाव किया गया है और यहां विकास कार्यों को रोका गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भू-माफियाओं ने जमीनों पर कब्जा किया, नदियों और जंगलों को नुकसान पहुंचाया, जबकि महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है।
धार्मिक कार्यक्रम में भी हुए शामिल

सपा प्रमुख इटावा के चकरनगर स्थित एक धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने कहा कि धर्म का रास्ता न्याय और खुशहाली का रास्ता है, जो किसी के साथ भेदभाव नहीं करता।
