पूर्वोत्तर रेलवे की पहल, दिल्ली, कोलकाता, ऋषिकेश समेत कई रूट्स पर बढ़ाई गई ट्रेनें, AC और स्लीपर में भरपूर बर्थ उपलब्ध
गोरखपुर : गर्मियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। पूर्वोत्तर रेलवे ने अप्रैल माह के लिए कई ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। जिनमें अभी भी बड़ी संख्या में सीटें और बर्थ उपलब्ध हैं। इससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ गई है। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, अलग-अलग रूट्स पर चलने वाली इन स्पेशल ट्रेनों में AC से लेकर स्लीपर तक हर श्रेणी में पर्याप्त सीटें खाली हैं।खासतौर पर गोरखपुर-नई दिल्ली, गोरखपुर-दिल्ली और गोरखपुर-अलीपुरद्वार रूट पर सैकड़ों बर्थ उपलब्ध हैं, जो यात्रियों के लिए राहत की खबर है।
इन ट्रेनों में मिल रही सबसे ज्यादा सीटें
गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल (25 अप्रैल): AC थर्ड इकोनॉमी में 576 बर्थ खाली है। गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल (30 अप्रैल), AC थर्ड इकोनॉमी में 792 बर्थ उपलब्ध हैं।गोरखपुर-अलीपुरद्वार स्पेशल (25 अप्रैल): AC थर्ड में 499 और स्लीपर में 110 सीटें खाली
अन्य प्रमुख रूट्स का हाल
लालकुआं-कोलकाता (30 अप्रैल), AC-2 में 31, AC-3 इकोनॉमी में 117 बर्थ, कोलकाता-गोरखपुर (27 अप्रैल), AC-1 में 8, AC-2 में 51, AC-3 में 217 सीटें गोरखपुर-लालकुआं (24 अप्रैल): AC-1, AC-2, AC-3 व स्लीपर सभी में सीटें उपलब्ध छपरा-पठानकोट (27 अप्रैल): AC-2 में 10 बर्थ गाजीपुर सिटी-हुब्बल्ली (30 अप्रैल): AC व स्लीपर में सीटें खाली हैं।
यात्रियों के लिए बड़ी राहत
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इन विशेष ट्रेनों का उद्देश्य गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करना और उन्हें सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है। अभी भी कई ट्रेनों में सीटें खाली हैं, ऐसे में यात्री जल्द से जल्द आरक्षण कराकर यात्रा का लाभ उठा सकते हैं।
ऐसे बुकिंग करें यात्री
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे IRCTC या नजदीकी आरक्षण काउंटर के माध्यम से टिकट बुक कराएं और इस सुविधा का फायदा उठाएं।
