बरेली : इज्जतनगर रेल मंडल के रेलवे हॉस्पिटल में गोरखपुर से आए प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक ने निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान नॉर्थ ईस्ट रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के महामंत्री बसंत लाल चतुर्वेदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में कर्मचारियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं को उठाया गया और उनके जल्द समाधान की मांग की गई।
कर्मचारियों की उठाई प्रमुख
यूनियन ने बताया कि कर्मचारियों को रेफरल में अनावश्यक देरी का सामना करना पड़ता है। जिससे इलाज प्रभावित होता है। इसके अलावा गंभीर रूप से बीमार और लंबे समय से ‘सिक’ चल रहे।कर्मचारियों के मामलों में शीघ्र निर्णय लेने की भी मांग की गई।
कैशलेस जांच और बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधा की मांग
ज्ञापन में कासगंज में कैशलेस जांच की व्यवस्था लागू करने की मांग रखी गई। इसके साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों को ओपीडी में लाइन से मुक्त सुविधा देने की भी बात कही गई, ताकि बुजुर्गों को राहत मिल सके।
महिला स्टाफ की तैनाती पर भी जोर
कारखाना क्षेत्र में महिला नर्स की तैनाती की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई, जिससे महिला कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
सकारात्मक आश्वासन, जल्द समाधान की उम्मीद
मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन के अनुसार, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक के साथ हुई बातचीत सकारात्मक रही है और कर्मचारियों की समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया है।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
इस दौरान यूनियन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इसमें सुरेंद्र सिंह मालिक, परवेज अहमद, रोहित सिंह, पी.के. दुबे, मुकेश सक्सेना, अनुराग शुक्ला, धर्मपाल, ओम प्रकाश, राहुल सक्सेना, आर.के. पांडेय, गोविंद पोडवाल समेत अन्य सदस्य शामिल रहे।
