एक ही दिन में दो मौतें, कई सवाल, परिजन बोले- ये सुसाइड नहीं, साजिश है
बरेली : यूपी के बरेली जिले से दो अलग-अलग इलाकों में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दोनों ही मामलों में शव फंदे से लटके मिले हैं, लेकिन परिजन इन्हें आत्महत्या मानने से इनकार कर रहे हैं और हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस दोनों मामलों में हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।
नीम के पेड़ पर लटकी मिली 15 साल की किशोरी
पहला मामला बरेली देहात के भमोरा थाना क्षेत्र के मकरंदपुर ताराचंद गांव का है। यहां 15 वर्षीय किशोरी सबनूर का शव उसके ही घर के आंगन में नीम के पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि किशोरी रात में परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोने चली गई थी, लेकिन तड़के करीब 3 बजे उसके पिता जब बाहर निकले तो बेटी का शव पेड़ पर लटका देख उनके होश उड़ गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।शव को तुरंत नीचे उतारा गया।पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए
यह लगाए परिजनों ने आरोप
परिजनों का आरोप है कि पीठ पर चोट के निशान, गले पर गहरा दबाव “बेटी की हत्या कर शव को लटकाया गया”। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी।
किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला बी-फार्मा छात्र
दूसरी घटना फरीदपुर थाना क्षेत्र की है, जहां 21 वर्षीय बी-फार्मा छात्र रामकिशोर का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला।रामकिशोर बदायूं जिले का रहने वाला था और बरेली में पढ़ाई कर रहा था। पड़ोसियों ने कमरे में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। दरवाजा खुलवाकर शव नीचे उतारा गया। मौके पर फॉरेंसिक जांच कराई गई। परिजनों का आरोप “रामकिशोर आत्महत्या नहीं कर सकता”। “न कोई तनाव, न कोई विवाद”। उन्होंने हत्या की आशंका जताई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम, मां का रो-रोकर बुरा हाल।
