सरकार का सख्त आदेश-जहां पाइप्ड गैस, वहां सिलेंडर नहीं, तेजी से बढ़ेगा PNG कनेक्शन
बरेली : यूपी के बरेली में गैस उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा बदलाव सामने आया है। अब जिन इलाकों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की लाइन बिछ चुकी है, वहां रहने वाले करीब 1.25 लाख एलपीजी उपभोक्ताओं की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। जिला प्रशासन ने इस संबंध में सार्वजनिक नोटिस जारी कर दिया है, और उपभोक्ताओं को तीन महीने का समय दिया गया है।
जानें क्या है पूरा मामला?
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है कि जहां PNG लाइन उपलब्ध है, और गैस सप्लाई भी चालू है। वहां एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई 3 महीने बाद बंद कर दी जाएगी। इस दौरान उपभोक्ताओं को PNG कनेक्शन लेने के लिए जागरूक किया जाएगा।
80% शहर में बिछ चुकी है PNG लाइन
नगर निगम क्षेत्र के 80% हिस्से में PNG नेटवर्क तैयार है। कुल लगभग 2.5 लाख आवास हैं। अभी तक सिर्फ 50 हजार घरों में PNG कनेक्शन है। करीब 1 लाख नए कनेक्शन देने की तैयारी शुरू कर दी गई। यानी आने वाले समय में बरेली पूरी तरह PNG आधारित शहर बनने की ओर बढ़ रहा है।
इन इलाकों में सबसे ज्यादा असर
शहर के नकटिया, भरतौल (देहात क्षेत्र), कैंट क्षेत्र, बदायूं रोड, चौपुला, सुभाषनगर, पटेल विहार, आंचल कॉलोनी, विश्वनाथपुरम, एसबीआई कॉलोनी, कृष्णानगर आदि इन इलाकों में तेजी से कनेक्शन दिए जाएंगे।
तेजी से बढ़ रहा PNG का क्रेज
डेढ़ महीने में 2,000 नए कनेक्शन जुड़े हैं। होटल, ढाबे और फैक्ट्रियों में भी PNG की मांग बढ़ी है। मोबाइल टीम के जरिए घर-घर कनेक्शन देने की तैयारी है। प्रशासन की सख्त चेतावनी है। जिला पूर्ति अधिकारी ने साफ कहा है कि 3 महीने बाद PNG वाले इलाकों में LPG सप्लाई पूरी तरह बंद है। जिनके पास PNG नहीं होगा, उन्हें परेशानी झेलनी पड़ सकती है। समय रहते कनेक्शन लेना जरूरी है।
यह होगा होगा असर?
सिलेंडर की झंझट खत्म हो जाएगा।पाइपलाइन से लगातार गैस सप्लाई लंबे समय में सस्ता और सुरक्षित विकल्प है। मगर,शुरुआती कनेक्शन खर्च ज्यादा है। पुराने उपभोक्ताओं के लिए बदलाव की परेशानी है। जिन इलाकों में अभी पूरी कवरेज नहीं, वहां दिक्कत संभव है।
