बरेली डीपीएस की स्तुति वर्मा और यशस्वी कुमार ने 99.6% अंक
लखनऊ/ बरेली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 2024 में उत्तर प्रदेश के शामली जिले की सावी जैन ने इतिहास रच दिया है। सावी ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर देशभर में ऑल इंडिया टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार और स्कूल, बल्कि पूरा जिला गौरवान्वित है। सावी जैन शामली के मोहल्ला शिव चौक की निवासी हैं और स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा हैं। सावी के पिता अंकित जैन एक फर्नीचर शोरूम संचालित करते हैं, जबकि माता कविता जैन एक गृहिणी हैं। सावी की मेहनत, लगन और अनुशासन ने उन्हें देश की सर्वोच्च शैक्षणिक उपलब्धियों में शामिल कर दिया।
हर विषय में गहराई से की पढ़ाई, टाइम टेबल के अनुसार चलीं

सावी ने बताया कि वह रोज़ाना पढ़ाई का एक निश्चित समय तय करती थीं और कठिन विषयों पर विशेष फोकस करती थीं। “मैंने कभी पढ़ाई को बोझ नहीं समझा। हर विषय को गहराई से समझने की कोशिश की,” उन्होंने कहा। परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य व्याकुलताओं से दूरी बनाई और संतुलित दिनचर्या अपनाई।
IAS अधिकारी बनने का सपना
सावी का अगला लक्ष्य केवल शैक्षणिक टॉप करना नहीं है, बल्कि वह सिविल सेवा में जाकर देश और समाज के लिए काम करना चाहती हैं। उनका कहना है, “मेरा सपना IAS बनना है ताकि मैं जमीनी स्तर पर लोगों की मदद कर सकूं और देश को बेहतर बना सकूं।”
बरेली, शाहजहांपुर और अन्य जिलों में भी छात्र-छात्राओं का जलवा


CBSE रिजल्ट में सिर्फ शामली ही नहीं, बल्कि बरेली, शाहजहांपुर और बहेड़ी के छात्र-छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। बरेली के दो छात्र 99.6% के साथ जिला टॉपर हैं। स्तुति वर्मा और यशस्वी कुमार (दिल्ली पब्लिक स्कूल) ने 99.6%, केशव भाटिया (GRM डोहरा रोड) – 99.4%, पावनी (माधव राव सिंधिया स्कूल) – 97.6%,पुराना शहर के जहान अली ने 95%, जागृति नगर के नावेद खां ने 84% और नगरिया परीक्षित की राफिया ख़ानम ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
बहेड़ी की यशिका गंगवार बनीं 10वीं की टॉपर

बरेली देहात की यशिका गंगवार (मिशन एकेडमी) ने 99% अंक प्राप्त किए हैं। उनका सपना एस्ट्रोनॉट बनने का, अद्विका सक्सेना (GRM) – 98.4%, सेल्फ स्टडी से की सफलता हासिल, शाहजहांपुर की आयुषी मिश्रा का कमाल, आयुषी मिश्रा (कर्नल एकेडमी ग्लोबल) – 99.4%, यूपीएससी की तैयारी कर रहीं आयुषी IAS बनना चाहती हैं,पिता पुनीत मिश्रा लोक भारती इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं , CBSE 12वीं परीक्षा 22 परीक्षा केंद्रों पर हुई, शामली जिले में 6606 छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा, 10वीं में 8612 छात्रों ने हिस्सा लिया, परिणाम आने पर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

