“समाजवादी हर पीड़ित के साथ, भाजपा पूंजीपतियों के साथ”भाजपा में योजनाओं का मकसद सेवा नहीं, उगाही”
“सीमा की सुरक्षा सर्वोपरि, सपा देश के साथ”,ऑल पार्टी मीटिंग में देंगे देगी सुझाव”
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। क्योंकि, मौजूदा सरकार ने शासन के नाम पर सिर्फ अन्याय और प्रचार को प्राथमिकता दी है। वह पॉलिटिकली कमजोर है, इसलिए पॉलिटिकली कार्रवाई करते हैं।
“वो OCM हैं यानी आउटगोइंग चीफ मिनिस्टर”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए कहा, कि “वो ओसीएम हैं, यानी आउटगोइंग सीएम हैं। इसलिए अन्याय-अत्याचार ज़्यादा हो रहा है।”उन्होंने कहा कि आज की सरकार केवल वोट के लिए कुछ भी कर सकती है, लेकिन अब जनता इनकी असलियत पहचान चुकी है। “हम सब मिलकर इस सरकार को हटाने का काम करेंगे।”
“सीमा की सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी”
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। “सरकार जो फैसला लेना चाहे, ठोस कदम उठाना चाहे आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए, समाजवादी पार्टी पूरी तरह से सरकार के साथ खड़ी है।”उन्होंने आगे कहा, “सजग रहते हुए ही सीमा की सुरक्षा संभव है।”उन्होंने अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाए। बोले, वो कहते थे। अब जरूरत नहीं पड़ेगी। मगर, अब बताएं क्यों जरूरत पड़ी ?। आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाना चाहिए। इसके बाद टहनी खुद खत्म हो जाएंगी। सपा पूरी तरह से साथ है। सेना के शौर्य की भी तारीफ की
“ऑल पार्टी मीटिंग में देंगे अपने सुझाव”
उन्होंने बताया कि जल्द ही एक बार फिर ऑल पार्टी मीटिंग आयोजित होने जा रही है।”जो सुझाव हमारी पार्टी की तरफ से होंगे। वह हम उस बैठक में रखेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव शामिल होंगे। हमें देशहित में सकारात्मक भूमिका निभानी है।”
“हाता नहीं भाता, तिलक नहीं लुभाता”
सरकारी कार्रवाई पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि”उन्हें हाता नहीं भाता, तिलक नहीं लुभाता। भाजपा को न तो संस्कृति से सरोकार है और न ही किसानों से, ये सिर्फ वोट की राजनीति जानते हैं।”
“यूपी में एक OCM और दो DCM, फिर भी जनता बेहाल”
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री हैं, लेकिन प्रशासनिक विफलता चारों ओर दिख रही है।”राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। अपराध, भ्रष्टाचार और महंगाई की मार आम जनता झेल रही है।” “भाजपा योजनाओं को कमाई का जरिया बनाती है” सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही अधिकांश योजनाएं जनसेवा नहीं, बल्कि धनसंग्रह का माध्यम हैं। “चाहे वह स्मार्ट सिटी योजना हो या फसल बीमा योजना – सबका लक्ष्य सिर्फ मुनाफा है, राहत नहीं।”
“समाजवादी हर पीड़ित के साथ खड़े हैं”
“हमारे भगवान भी हमसे छीनने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जनता सब देख रही है।”धार्मिक प्रतीकों और आस्थाओं के राजनीतिक उपयोग पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर उस व्यक्ति के साथ है, जो अन्याय और शोषण का शिकार है। उन्होंने कहा, “जनता भाजपा को आगामी चुनाव में जरूर जवाब देगी।” पत्रकार के भगवान को लेकर सवाल पूछने पर सपा प्रमुख ने कहा कि सब भगवान हमारे हैं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक शिवपाल सिंह यादव समेत तमाम प्रमुख नेता मौजूद थे।
