बरेली: बरेली पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,उनके कब्जे से कुल 91 किलोग्राम डोडा बरामद किया, जिसमें 61.5 किलोग्राम डोडा छिलका और 29.5 किलोग्राम डोडा चूर्ण शामिल है। साथ ही एक टैम्पो वाहन, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
पुलिस टीम गश्त के दौरान देवचरा पुलिया के पास एक टैम्पो वाहन को संदिग्ध मानकर रोकती है। वाहन की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में डोडा बरामद हुआ। मौके पर ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अजरुद्दीन, नईम और सलमान के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बदायूं क्षेत्र से डोडा सस्ते दामों पर लाते और राहगीरों, ट्रक चालकों तथा ढाबों पर ऊंचे दामों में बेचते थे। उनका कहना है कि आर्थिक तंगी और लोन की किश्तें चुकाने के लिए वे इस अवैध धंधे में शामिल थे।
