बरेली : बारादरी थाना पुलिस गस्त के दौरान 21 साल के अभिषेक मौर्य को गिरफ्तार किया। वह रुहेलखंड यूनिवर्सिटी हॉस्टल के पास संदिग्ध हालात में घूम रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास 10.14 ग्राम स्मैक मिली, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई जा रही है। अभिषेक मौर्य पहले भी कई मामलों में फंसा हुआ है। उसके खिलाफ चोरी, मारपीट, धमकी और अवैध हथियार रखने जैसे मामले पहले दर्ज हैं।
कैसे करता था स्मैक की बिक्री?
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह आठवीं कक्षा तक पढ़ा है। पहले मजदूरी करता था, लेकिन उससे खर्च पूरे नहीं होते थे। पैसा कमाने के लिए वह स्मैक और चरस खरीदकर रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और गंगापुर जैसे जगहों पर बेचता था। उसने बताया कि यह स्मैक वह फत्तेहगंज पश्चिमी से लाता था।
पुलिस की कार्रवाई
अभिषेक के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और उसके साथ जुड़े अन्य लोगों को पकड़ने की भी तैयारी में है।
