पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव बोले – 2027 में सपा की सरकार बनना तय, जिलाध्यक्ष ने कहा-भाजपा ने दिया सिर्फ धोखा! पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ने भाजपा पर वायदाखिलाफी का लगाया आरोप
बरेली: समाजवादी पार्टी ने बरेली की फरीदपुर विधानसभा में आयोजित एसआईआर के बीएलए प्रशिक्षण शिविर में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सपाइयों ने आरोप लगाया कि भाजपा महंगाई, बेरोज़गारी और संविधान जैसे असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाकर देश को दूसरे मुद्दों में उलझा रही है। इस मौके पर फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के अच्छा कार्य करने वाले बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) को सम्मानित भी किया गया और उन्हें एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और बरेली- पीलीभीत के एसआईआर प्रभारी वीरपाल सिंह यादव ने भाजपा पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों से महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम आदमी की कमर टूट चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। 2027 में सपा सरकार बनवाने का आह्वान किया

भाजपा की नफरती नीतियों से जनता त्रस्त
जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप ने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता त्रस्त है, और अब बदलाव चाहती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूत तैयारी करने का आह्वान करते हुए 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। बोले – चुनाव में सिर्फ साइकिल का सिंबल याद रखना है। पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ने भाजपा पर झूठे वायदों और खोखले दावों का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और बीएलए का आभार जताया।
सांप्रदायिक राजनीति और कमजोर अर्थव्यवस्था का आरोप

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव शुभलेश यादव ने कहा कि भाजपा सांप्रदायिकता की राजनीति कर समाज को बांटने का काम कर रही है। वहीं प्रदेश प्रवक्ता मुहम्मद साजिद ने भाजपा सरकार पर देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गलत नीतियों के चलते बेरोज़गारी और महंगाई चरम पर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एसआईआर से लेकर मतदाता सूची बनने तक एक एक वोट पर ध्यान रखने की बात कही। बोले – संविधान बचाने का कार्य सिर्फ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कमेटी के सदस्य अरविंद सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही जनता की असल समस्याओं की आवाज़ है और आने वाले चुनावों में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। सपा नेता सूरज यादव ने भाजपा पर समाज में नफरत का जहर घोलने की बात कही। इस दौरान सुरेंद्र सोनकर, जितेंद्र मुंडे, अशोक यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, विधानसभा अध्यक्ष बलराम यादव, ताजुद्दीन,प्रेम किशोर सागर, सुधीर यादव, संजीव यादव दन्नू, नदीम अली खां, जहीर अंसारी, राहुल सागर, ख्याली गंगवार, चिरौंजी लाल गंगवार, अफजाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष नुसरत शेख ने किया।
