बरेली : जिले में बढ़ रहे अपराध, सक्रिय गैंग और पुराने हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर पुलिस ने कड़ा रुख अपना लिया है। SSP अनुराग आर्य ने बुधवार को 20 बड़े और कुख्यात अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर अपराध जगत को खुला संदेश दिया। यह कार्रवाई हत्या, लूट, गोकशी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री, ड्रग तस्करी और चोरी जैसे संगीन मामलों पर आधारित है। पूरी पुलिस टीम को रियल-टाइम मोड पर एक्टिव किया गया है और पूरे नेटवर्क पर कड़ी निगरानी शुरू हो चुकी है।
अपराधियों पर अब ‘24×7’ निगरानी- SSP का सख्त ऑर्डर
पुलिस के अनुसार सभी 20 आरोपियों की फोन लोकेशन, नेटवर्क और पुराने संपर्क, वाहनों की मूवमेंट, बैंक/सोशल मीडिया गतिविधियां, और गांव/मोहल्ले में गतिविधियों पर नजर रहेगी। थानों और चौकियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।“किसी भी आपराधिक गतिविधि पर तुरंत रिपोर्ट करें, जिले में अपराध बर्दाश्त नहीं।”
इन 20 कुख्यात अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट

SSP ने जिन अपराधियों पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। उनमें हत्या, मादक पदार्थ तस्करी, अवैध असलहा निर्माण, गोकशी और चोरी में लिप्त आरोपी शामिल हैं। इसमें मोहम्मद शब्बीर निवासी कालीनगर, भोजीपुरा, मुस्तकीम निवासी सैदपुर, इकबाल निवासी अंबरपुर, अमरपाल निवासी घूरसमसपुर, आज़म निवासी उदयपुर बन्नोजान, रमेश कश्यप निवासी पडरी खालसा, रमेश कुमार निवासी चौधरी पट्टी, सर्वेश निवासी घूरसमस्तपुर, नईम अहमद उर्फ नाहिद निवासी धौराटांडा, महमूद निवासी सेंथल, हाफिजगंज,गौरव निवासी प्रभात नगर, नवाबगंज, राजपाल निवासी मुरारपुर, बहेड़ी, मोहम्मद इब्राहिम निवासी इस्लामनगर,पवन सिंह निवासी खगाई नगर, जुनैद निवासी मिती डाडी, जाकिर निवासी नारायण नगला, बासिफ खान निवासी मंडलपुर,जलीस अहमद निवासी जोखनपुर, नासिर खान निवासी अकबराबाद, शाहिद निवासी सिली जागीर के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं और कई लंबे समय से पुलिस के रडार पर थे।
