बरेली : शहर के पुराना शहर के वार्ड नंबर 79, एजाज नगर गौटिया में सफाई व्यवस्था ठप पड़ने से स्थानीय लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। कादरी मस्जिद के पास की गली में डेयरी से निकलने वाला गंदा पानी लंबे समय से सड़क पर भर रहा है, जिससे पूरे इलाके में जलभराव और बदबू फैल गई है।
डेयरी के गंदे पानी से बिगड़े हालात
स्थानीय निवासियों के अनुसार डेयरी का गंदा पानी नाली में निस्तारित न होकर सीधे गली में फैल रहा है। इससे न केवल रास्ता जाम हो रहा है, बल्कि घरों के भीतर तक बदबू पहुंच रही है। बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है।
सभासद पर लापरवाही का आरोप
निवासियों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार सभासद इरशाद ठेकेदार को शिकायत की गई, लेकिन अब तक न तो कोई सफाई कार्य हुआ और न ही जलभराव को रोकने की कोई व्यवस्था की गई। लोगों का कहना है कि स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि “नाली का गंदा पानी घरों तक घुस रहा है और बच्चों की तबीयत खराब हो रही है, लेकिन सभासद सिर्फ आश्वासन देकर चले जाते हैं।”
आंदोलन की चेतावनी
लंबे समय से लगातार हो रही अनदेखी से नाराज नागरिकों ने नगर निगम और सभासद के खिलाफ आवाज तेज कर दी है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।
