अपने खेत से सब्जी लेकर लौट था परिवार, घटना से मचा कोहराम
लखनऊ/ हरदोई : यूपी के हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के कटियारी इलाके में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में रामगंगा (कुंडा) नदी में एक नाव पलट गई। हादसे में भाई-बहन की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक 13 वर्षीय किशोरी अब भी लापता है। सात लोगों से भरी यह छोटी नाव पलेज (तरबूज, खरबूजा, ककड़ी) की रखवाली करने के बाद सब्जी लेकर आ रहे हैं। लिए नदी पार कर रही थी। यह घटना सोमवार दी रात की है। खद्दीपुर चैनसिंह गांव के किसान पलेज की फसल की देखभाल के लिए रोजाना नदी पार कर खेतों तक जाते हैं। हादसे के समय नाव में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से तीन बच्चे थे। अधिक भार और असंतुलन के कारण नाव नदी के बीच पलट गई।
गांव वालों ने चार को बचाया

नाव पलटने की सूचना पर गांव से तमाम लोग पहुंच गए। उन्होंने दिवारी लाल (55 वर्ष), सुमन (50 वर्ष), काजल (12 वर्ष) और निर्मला (35 वर्ष) को बचा लिया, लेकिन नदी के पानी के तेज वहाब में रामफेरे का बेटा शिवम (14 वर्ष), बेटी सुनैना (8 वर्ष) और भांजी सोनिका (13 वर्ष) बह गए। इसमें से शिवम और सुनैना का शव मिल गया है। मगर, सोनिका के शव की तलाश जारी है। नाव पलटने के बाद नदी में बहे लोगों को बचाने के लिए ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई। इससे चार लोग बच गए। सोनिका की तलाश में गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन भी जारी है।
प्रशासन मौके पर, राहत कार्य जारी
हादसे की सूचना मिलते ही एसपी नीरज कुमार जादौन, अपर पुलिस अधीक्षक और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत व बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया, लेकिन रात और अंधेरे के कारण गोताखोरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसपी नीरज कुमार जादौन ने मीडिया को बताया “हमने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। दो बच्चों के शव मिल चुके हैं। एक किशोरी की तलाश जारी है। जिला प्रशासन और पुलिस बल लगातार मोर्चे पर हैं।”खद्दीपुर चैनसिंह और उगरापुर गांवों में मातम का माहौल है। जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी पार फसलों की रखवाली के लिए वैकल्पिक सुरक्षित व्यवस्था की मांग की है।
