बरेली : यूपी के बरेली कलेक्ट गेट क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। आईजीआरएस पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर नगर निगम की टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर सड़क और फुटपाथ पर लगे अवैध ठेलों को हटवाया। फल और जूस विक्रेताओं के ठेले सड़क की बड़ी हिस्सेदारी पर कब्जा किए हुए थे। जिससे आमजन और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही थी।नगर निगम टीम ने रोड किया साफ बुधवार को नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी अवैध अतिक्रमण को हटाया और सार्वजनिक मार्ग को पुनः साफ-सुथरा बनाया। नगर निगम के राजस्व निरीक्षक नीरज कुमार गंगवार ने बताया कि जैसे ही शिकायत प्राप्त हुई। उस पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो दोषियों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ सामान जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
राहगीरों ने ली राहत की सांस
नगर निगम की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
![]()
