एजेंसी
पानीपत/मेरठ : हरियाणा के पानीपत में लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे भारत सरकार की मोहर लगाकर दिनदहाड़े लूट को अंजाम देने लगे हैं। ताजा मामला नूरवाला की धागा फैक्ट्री के मुनीम से जुड़ा है। जिससे खुद को GST अधिकारी बताकर 29 लाख रुपये लूट लिए गए।
ओवरटेक कर रोक ली कार, ‘GST जांच’ के नाम पर लूट
धागा फैक्ट्री के मुनीम सुखनाम, जो मेरठ से बकाया राशि वसूलकर पानीपत लौट रहे थे। उनकी कार को सिंभालका बाईपास पर एक वैगनआर कार ने ओवरटेक करके रोका। कार पर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ था, जिससे भ्रम हुआ कि यह कोई सरकारी टीम है।
दो लोग उतरे और कहा- हम GST विभाग से हैं
दो नकली अधिकारी कार से उतरे और खुद को GST विभाग से बताकर चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच उन्होंने रुपयों से भरा बैग छीन लिया और कहा, ‘किला थाना आ जाना, GST चोरी कर रहे हो’, फिर वे मेरठ की ओर फरार हो गए।
29 लाख रुपये थे बैग में
सुखनाम ने पुलिस को बताया कि बैग में करीब 29 लाख नकद थे, जो मेरठ से वसूली करके लाए जा रहे थे। चालक अनिल भी उनके साथ था। मुनीम के मुताबिक, कार में और भी लोग मौजूद थे।
पुलिस और SOG जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार, और सीओ अमरदीप मौर्य घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सर्विलांस और एसओजी टीम को मामले की तह तक पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। फरार लुटेरों की तलाश तेज कर दी गई है।
यह लूट नहीं, कानून के नाम पर ठगी है!
इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब नकली अधिकारी सरकारी ठप्पे का सहारा लेकर करोड़ों की लूट कर सकते हैं, तो आम नागरिक कितना सुरक्षित है?
![]()
