बरेली : जिलाधिकारी के दिए गए निर्देशों के अनुपालन में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के सुचारु संचालन एवं लाभार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विकास खंड नवाबगंज के सभागार में एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से संबंधित शिकायतों और समस्याओं का समाधान करना था।
75 महिलाएं शामिल, 69 की शिकायतें मौके पर निस्तारित
इस विशेष शिविर में कुल 75 लाभार्थी महिलाएं उपस्थित हुईं। जिन्होंने पति की मृत्यु के उपरांत मिलने वाली पेंशन योजना से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई। महिला कल्याण विभाग की टीम ने 69 महिलाओं की समस्याओं का तत्काल समाधान कर उन्हें संतुष्टि प्रदान की।
कैंप में मौजूद रहे विभागीय अधिकारी
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की ओर से कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे। इस दौरान सोनू सिंह प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, शाहरीन जेंडर स्पेशलिस्ट,मेघना शर्मा चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर, लाल बहादुर आउटरीच कार्यकर्ता, दिनेश सिंह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, छत्रपाल एमटीएस इन सभी ने कैंप की प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता
कैंप के आयोजन से यह स्पष्ट हुआ कि महिला कल्याण विभाग जनहित में गंभीर है और योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। तत्काल शिकायत निस्तारण की व्यवस्था ने लाभार्थियों के बीच सरकार की विश्वसनीयता और संवेदनशीलता को और मजबूत किया।
