सीतापुर/लखनऊ : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां से उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बड़े बेटे अदीब ने सीतापुर जेल में मुलाकात की। यह एक सप्ताह में परिजनों की दूसरी मुलाकात थी। तंजीम ने मुलाकात के बाद कहा कि अब उन्हें किसी से कोई उम्मीद नहीं है, सिर्फ अल्लाह से ही उम्मीद है।
गर्मी में बिगड़ने लगी तबीयत
उन्होंने मीडिया को बताया कि आजम खां की तबीयत लगातार खराब हो रही है। उन्हें गर्मी के मौसम में एक अकेली कोठरी में रखा गया है, जिससे उनकी हालत बिगड़ रही है। जमानत की प्रक्रिया को लेकर तंजीम ने बताया कि कार्यवाही तेजी से जारी है। इससे पहले शनिवार को आजम खां के बेटे अब्दुल्ला उनसे मिलने पहुंचे थे।
