सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात, मृतकों के परिजनों को 1.5 लाख और घायलों को 25 हजार की सहायता दी
लखनऊ/गाजीपुर : सपा प्रमुख के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर बुधवार को पार्टी का एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल गाजीपुर जिले के नरवर गांव पहुंचा। यह प्रतिनिधिमंडल हाल ही में घटित दर्दनाक घटना में मारे गए युवाओं के परिजनों से शोक संवेदना प्रकट करने और उन्हें सहायता देने के उद्देश्य से भेजा गया था। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संसद में समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक और आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव ने किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर पार्टी की ओर से संवेदना व्यक्त की और आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी हर दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है।
सपा ने पीड़ितों को दी आर्थिक मदद

उन्होंने पार्टी की ओर से स्वर्गीय छोटू यादव की पत्नी, स्वर्गीय अमन यादव के पिता हीरा यादव, स्वर्गीय रविंद्र यादव और स्वर्गीय अजय यादव के परिजनों को 1.5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता सौंपी। इसके साथ ही घायल संतोष यादव और जितेंद्र यादव के परिवारों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की गई।
यह थे प्रतिनिधिमंडल में शामिल

इस प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ और क्षेत्रीय नेता मौजूद रहे। इसमें प्रमुख रूप से शामिल सांसद अफजाल अंसारी, विधायक ओम प्रकाश सिंह, विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, विधायक जयकिशन साहू, विधायक सुहैब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी, जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव (गाजीपुर),पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव, पूर्व एमएलसी विजय यादव, विधायक सैदपुर के प्रतिनिधि गोविंद यादव, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और संगठन कार्यकर्ता भी इस अवसर पर मौजूद थे।
सपा प्रमुख का सुनाया पैगाम
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से परिजनों को यह संदेश भिजवाया कि समाजवादी पार्टी सिर्फ सत्ता की राजनीति नहीं करती, बल्कि हर मुश्किल वक्त में आम जनता के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।
![]()
