बाबा साहब को किया नमन, पीडीए आंदोलन को बताया समाज बदलाव की क्रांति, समाजवादी पार्टी पंचायत चुनाव में उतारेगी प्रत्याशी
लखनऊ/ गुवाहाटी : यूपी के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) ने देश के अन्य राज्यों में भी जनाधार बढ़ाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते असम में साइकिल दौड़ाने की तैयारी है। इसको लेकर यूपी के वरिष्ठ नेता और मोहनलालगंज सुरक्षित लोकसभा सीट से सांसद आरके चौधरी का असम के गुवाहाटी स्थित समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। असम इकाई के कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाएं, पारंपरिक गमछा पहनाकर गर्मजोशी से सम्मानित किया। यह कार्यक्रम न केवल पार्टी की राज्य इकाई की सक्रियता का प्रतीक रहा, बल्कि आगामी पंचायत चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारी और आत्मविश्वास भी झलका।
बाबा साहब को किया नमन, पीडीए को बताया समाज परिवर्तन की धारा

कार्यक्रम की शुरुआत सांसद आरके चौधरी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “पीडीए (पिछड़ा- दलित-अल्पसंख्यक) का जो आंदोलन है। वह असम में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। समाजवादी पार्टी की पूरी ताकत असम इकाई की मजबूती में लगाई जा रही है।”उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सामाजिक न्याय का प्रतीक है और यह पूरे देश में वंचित समाज को उसकी आवाज़ दिलाने का माध्यम बन रहा है।
असम प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव प्रो. भुवन जोशी का संबोधन

असम प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव प्रो. भुवन जोशी ने कहा कि “अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव का असम के प्रति विशेष लगाव है। असम के लोग भी पीडीए के विचारों से गहराई से जुड़े हैं।”उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य है कि पीडीए की नीति और विचारधारा को गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाया जाए।
असम अध्यक्ष ब्रोजन कुमार हैंडीक ने बताई पंचायत चुनाव की तैयारी
असम प्रदेश अध्यक्ष ब्रोजन कुमार हैंडीक ने कहा कि “समाजवादी पार्टी राज्य में दिन-ब-दिन मजबूत हो रही है। पंचायत चुनाव में हम पूरी ताकत से लड़ रहे हैं और परिणाम भी निश्चित ही सकारात्मक और प्रेरणादायक होंगे।”उन्होंने कहा कि असम की जनता अब परिवर्तन चाहती है, और समाजवादी पार्टी उनके सपनों की वाहक बन चुकी है।
गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने बढ़ाया कार्यक्रम का गौरव
इस कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं। इसमें मधुर जय सखिया, सैयद अब्दुल मजीद, अनिरुपा बर,गौतम चंद शर्मा, काकली गोहे नाथ, कौशल कश्यप, तरुण रावत (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाबा साहब वाहिनी), इन सभी ने पीडीए आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया और असम को सामाजिक न्याय की भूमि बनाने की बात कही।
