लखनऊ / सीतापुर : यूपी एटीएस को जाली नोटों की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीतापुर निवासी अनस अहमद नामक युवक को 1.05 लाख की नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारी इस संगठित गिरोह के एक अहम कड़ी को तोड़ने में निर्णायक साबित हो सकती है।
गिरफ्तारी के वक्त क्या मिला?
30,600 के रेडी-टू-यूज़ नकली नोट (500, 200, 100 के कुल 124 नोट),56,000 की 200 रुपये के नकली नोटों की 70 शीट, 18,400 के 100 रुपये के नकली नोटों की 46 शीट,सभी नोट थ्रेड पेपर पर छपे हुए, उच्च गुणवत्ता वाले
कनेक्शन और नेटवर्क का खुलासा
एटीएस की जानकारी के अनुसार, अनस अहमद को यह करेंसी बागपत निवासी गजेंद्र ने दी थी, जो इस गिरोह का एक अन्य सक्रिय सदस्य है। अनस पहले से दर्ज एटीएस थाना लखनऊ के मुकदमे संख्या 07/2025 में नामजद आरोपी था। इस केस में IPC 2023 की धारा 178, 179, 180, 181 व 61(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अनस अहमद को कोर्ट में पेश कर आगे की रिमांड ली जा रही है। ATS की टीमें अब नेटवर्क से जुड़े अन्य राज्यों में फैले सहयोगियों की तलाश में लगी हैं।
