श्रावस्ती/लखनऊ : नेता जब आम जनता से जुड़ते हैं, तो उनके छोटे-से कदम भी बड़ी मिसाल बन जाते हैं। ऐसा ही एक दृश्य देखने को मिला श्रावस्ती में, जहां भिनगा विधानसभा क्षेत्र की सपा विधायक इंद्राणी वर्मा अपनी जमीन पर खुद धान की रोपाई करती हुई नजर आईं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी सादगी और ज़मीन से जुड़े स्वभाव की जमकर सराहना कर रहे हैं।
खेत में पांव, हाथ में धान की बोट, MLA की अनोखी पहल
विधायक इंद्राणी वर्मा धूप में खेत के कीचड़ भरे पानी में आम ग्रामीण महिलाओं की तरह झुकीं और धान की बोट रोपती रहीं। पास खड़ी महिलाएं और ग्रामीण उनके साथ संवाद करते दिखे, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वे सिर्फ प्रचार के लिए नहीं बल्कि सच्चे मन से इस कार्य में शामिल हुई थीं।
जनता के बीच से निकली नेता, सादगी से जीती दिल
इंद्राणी वर्मा पहले भी ग्रामीण मुद्दों और जनसंवाद के लिए चर्चा में रही हैं। अब उनके इस वीडियो ने उन्हें एक जननेता के रूप में और मजबूत कर दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं,”ऐसे ही तो नेता होने चाहिए, जो खेत की मिट्टी से निकले हों।
